{"_id":"62128f955c637d15d62606c0","slug":"tractor-trolley-returning-from-procession-overturned-two-killed-8-injured-lakhimpur-news-bly4760915142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो लोगो की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो लोगो की दबकर मौत
विज्ञापन
टेडुही के पास खाई में पड़ी ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। विदा होकर लौट रही बरातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उस पर बैठे दो लोगों की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों के परिवारों में रोना-पीटना मचा है। कोतवाली सदर के गांव रेंगवा गांव निवासी मुन्नू लाल के बेटे आकाश की बरात शनिवार सुबह फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव रमुआपुर निवासी गजराज के घर गई थी।
समारोह दिन में होने के कारण देर शाम बरात की विदाई हो गई। दहेज के सामान लेकर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली में बराती भी बैठ थे। रात करीब दस बजे शारदा नगर मार्ग पर इंदिरा मनोरंजन वन पार्क (टेढुई मोड़) के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रैक्टर पर सवार रेंगवा गांव निवासी राममूर्ति (45) और खीरी थाना क्षेत्र के हजरिया गांव निवासी हरिमोहन (22) ट्राली के नीचे दब गए।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जब तक लोग बचाते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई है। हादसे से बरात की खुशियों पर ग्रहण लग गया। दो परिवारों में मातम छाया है।