फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor-trolley overturned after collision with DCM two people died in accident

लखीमपुर खीरी में फिर हादसा: डीसीएम की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, किसान समेत दो की मौत, एक घायल

Fri, 14 Feb 2025 02:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 02:21 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के थाना खमरिया क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बृहस्पतिवार रात हादसा हो गया। गन्ना भरी ट्रॉली में पीछे से डीसीएम टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after collision with DCM two people died in accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में सड़क हादसे थम नहीं रहे। थाना खमरिया क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से डीसीएम की टक्कर लग गई। हादसे में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


थाना खमरिया क्षेत्र के गांव रेहुआ निवासी किसान लालजी (28 वर्ष) बृहस्पतिवार की रात पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर खमरिया की गोविंद शुगर मिल जा रहे थे। ट्रैक्टर पर संजय (35 वर्ष) पुत्र मेवा और धीरू पुत्र दीपू निवासी महरिया भी बैठे थे। 
विज्ञापन

 
ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई मौत 
रेहुआ पुलिस पिकेट के पास बहराइच की तरफ से आ रही डीसीएम पीछे से ट्रॉली से टकरा गई। जोरदार टक्कर होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे दबकर ड्राइवर लालजी की मौके पर ही मौत हो गई। संजय और धीरू गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पिकेट पर ड्यूटी कर रहे दरोगा रामशेष यादव ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से लखीमपुर भेजा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान संजय ने भी दम तोड़ दिया।  घायल धीरू का उपचार चल रहा है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का बता लगा रही है। 

24 घंटे पहले चार की हुई थी मौत 
बुधवार रात ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर गन्ना भरी ट्रॉली में कार घुस गई थी। इस दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गई। मरने वालों में दो दोस्त थे। ये जन्मदिन की पार्टी के बाद अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे। हजारा फार्म के पास हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed