{"_id":"64fb0d79570d50b38802e032","slug":"tractor-trolley-of-thieves-overturned-in-canal-running-away-stealing-solar-panels-in-lakhimpur-kheri-2023-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: सोलर पैनल चुराकर भाग रहे चोरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, सामान छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: सोलर पैनल चुराकर भाग रहे चोरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, सामान छोड़कर भागे
Fri, 08 Sep 2023 05:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Sep 2023 05:33 PM IST
सार
चोरों ने जमुनाबाद गन्ना शोध केंद्र एरिया से 15 सोलर पैनल चोरी कर लिए थे। सोलर पैनल को ट्रैक्टर-ट्रॉली लादकर भाग रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी पड़ी ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के अलीगंज क्षेत्र में जमुनाबाद गन्ना शोध केंद्र क्षेत्र से 15 सोलर पैनल चोरी कर ले जा रहे चोरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली शारदा ब्रांच नहर में पलट गई। हादसे के बाद चोर सामान छोड़ वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और सोलर पैनल नहर से निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शारदा ब्रांच नहर में मठिया के पास पलटी मिली। पास में ही एक सोलर पैनल पड़ा था। बताया गया कि चोर जमुनाबाद गन्ना शोध केंद्र एरिया से 15 सोलर पैनल चोरी कर ट्रैक्टर में भरकर भाग रहे थे। हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर गोताखोर उत्तम कुमार, सुमित कुमार, पिंटू के माध्यम से पानी में पड़े पैनलों को निकलवाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जुए में हारा तो दांव पर लगा दी पत्नी: पति ने जीतने वाले के सामने किया पेश, बोला- इसे खुश कर देगी तो रकम माफ
विज्ञापन
थाना प्रभारी डॉ. सरनाम सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे गार्ड बाबूराम, मुनीश ने घटना की जानकारी दी। फार्म के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व भी पैनलों की चोरी का प्रयास किया गया था लेकिन वह असफल रहे थे। प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. सरनाम सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और सोलर पैनल अपने कब्जे में लेकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।