{"_id":"604a5df88ebc3ec39c36c6cc","slug":"tractor-trolley-full-of-pilgrims-overturns-11-injured-lakhimpur-news-bly4401637153","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 घायल
विज्ञापन
मोहम्मदी लखीमपुर रोड पर ढढौरा गांव के पास हुआ हादसा
भीखमपुर। महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के टेढ़ेनाथ धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर मोहम्मदी, लखीमपुर रोड पर पलट गई, जिसमें 11 श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए।
बृहस्पतिवार को फरधान थाना क्षेत्र में रुकुंदीपुर ग्राम पंचायत से प्रधान प्रत्याशी ब्रजेश कुमार गांव जैतापुर से लोगों को बाबा टेढ़ेनाथ दर्शन कराने के लिए जा रहे थे। दोपहर को कस्बे के निकट ढढौरा गांव के पास अचानक सड़क के बीचों बीच गड्ढा आ जाने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। ट्राली में सवार जैतापुर निवासी राजू की 30 वर्षीय पत्नी भारती, 32 वर्षीय घनश्याम और उनकी पत्नी 28 वर्षीय पूजा, रामसुमेरु की 28 वर्षीय पत्नी संगीता, नंदराम की 32 वर्षीय पत्नी रेनू, सुधीर की 26 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी, सलारू की 60 वर्षीय पत्नी सबीना, 22 वर्षीय बबलू, 30 वर्षीय शुभम, 45 वर्षीय जसकरन लाल और हजरत अली की 45 वर्षीय पत्नी हसीना बानो सहित जैतापुर निवासी 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने सभी घायलों को गोला सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुधार न होने पर रेनू, राजेश्वरी और बबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।