{"_id":"5a8ad08c4f1c1b805a8baa14","slug":"tractor-trolley-accident-lead-to-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर-ट्रॉली पलटने से लखीमपुर हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर-ट्रॉली पलटने से लखीमपुर हाईवे पर लगा जाम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 19 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
tractor trolley
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी- लखीमपुर मार्ग पर सोमवार को गोमती मोड़ से पहले कंटेनर को ओवरटेक करते समय ईट खाली कर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को हटाया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम खुल सका। घायलों को सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराया गया है।
जिला शाहजहांपुर के थाना रौजा गांव सुतनेरा निवासी हासिम, आसिफ, हजरत और छोटू निवासी कंजा अमीरनगर क्षेत्र के ककरहा क्षेत्र के गांव श्रीपालपुर में ईटें ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर आए थे। सोमवार की दोपहर वापस जाते समय गोमती मोड़ से पहले लखीमपुर की ओर से आ रहे कंटेनर के ओवरटेक करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने घायलों को सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया। ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मार्ग से हटवाया। तब जाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।