{"_id":"659ee6f69df9c20797001e14","slug":"tractor-collides-with-dcm-and-overturns-in-ditch-six-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-12715-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीसीएम से टकराकर खाई में पलटा ट्रैक्टर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीसीएम से टकराकर खाई में पलटा ट्रैक्टर, छह घायल
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर के बाद खाई में पड़ा ट्रैक्टर संवाद
फरधान। सामने से आ रहे पिकअप को बचाने के चक्कर में एक डीसीएम मोहम्मदी-लखीमपुर रोड पर रतसिया गांव के पास खड़े ट्रैक्टर में टकरा गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में डीसीएम सवार दो यात्रियों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
रतसिया निवासी प्रमोद कुमार बुधवार की शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे। गांव के बाहर मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग के किनारे मछली पकड़ रहे गांव के ही लोगों ने आग जला रख थी। प्रमोद ने सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा किया और आग तपाने लगे। इसी समय मोहम्मदी की ओर से आ रही डीसीएम चालक ने सामने से आ रहे पिकअप काे बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।
चपेट में आकर मछली पकड़ रहे राजेश कश्यप, रोहित कुमार, छोटेलाल और ट्रैक्टर मालिक प्रमोद कुमार निवासी रतसिया घायल हो गए। डीसीएम में सवार संजय सैनी निवासी मोहल्ला बहादुर नगर कोतवाली सदर व श्रवण कुमार निवासी पैला थाना नीमगांव भी घायल हुए। थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि डीसीएम में बैठी दो सवारियों समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत ठीक है। मामूली चोट लगी हैं। डीसीएम, ट्रैक्टर और डीसीएम चालक को कब्जे में लिया गया है।