फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor collided with taxi, one part collided with bike, four including husband, wife and daughter died

Lakhimpur Kheri News: टैक्सी की टक्कर से दो टुकड़े हुआ ट्रैक्टर, एक हिस्सा बाइक से भिड़ा, पति-पत्नी और बेटी समेत चार की मौत

Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with taxi, one part collided with bike, four including husband, wife and daughter died
पलियाकलां। निघासन रोड पर बुधवार को बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार क्रूजर टैक्सी और ट्रैक्टर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इससे दो टुकड़े हुए ट्रैक्टर का एक हिस्सा पीछे से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। बाइक पर पति-पत्नी व बच्ची समेत चार लोग सवार थे।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर निवासी शमसुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र चांद अपने जीजा जाबिर (38) निवासी बिसवां जिला सीतापुर, बहन 32 वर्षीय खुशनुमा, भांजी छह वर्षीय जन्नत के साथ पलिया आ रहा था। चांद सभी को पलिया बस अड्डे पर छोड़ने आ रहा था। इस दौरान पलिया-निघासन रोड पर बोझवा के पास तेज रफ्तार टैक्सी और ट्रैक्टर में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और एक हिस्सा पीछे से आ रही चांद की बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही चारों की मौत हो गई। टैक्सी और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। उधर, हादसे के बाद बाइक भी धू-धूकर जलने लगी। पुलिस ने शवों को एकत्र कर एंबुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद लगा जाम
घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को रास्तों से हटाकर जाम खुलवाया तब आवागमन सुचारू हो सका। सीएचसी में भी परिजन समेत अन्य लोगों की भीड़ रही और चीख पुकार मची रही। मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व अधीक्षक डॉ. भरत सिंह भी मौजूद रहे। दोनों वाहनों के चालकों के भागने के बाद पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed