फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Town Hall Club became the winner in the hockey tournament

Lakhimpur Kheri News: हॉकी टूर्नामेंट में टाउन हॉल क्लब बना विजेता

Tue, 11 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Town Hall Club became the winner in the hockey tournament
हाकी खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत : अयोजक
गोला गोकर्णनाथ। गोला खेल महोत्सव में स्थानीय खिलाड़ियों ने हॉकी, शतरंज और बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषक समाज इंटर काॅलेज के मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व चयनकर्ता उप्र हॉकी विश्वनाथ सिंह ने हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
राष्ट्र गान के साथ पहला हॉकी मैच जूनियर और सीनियर के मध्य खेला गया। इसमें कृषक समाज सीनियर ने सातवें मिनट में प्रिंस गुप्ता ने फील्ड गोल किया। आठवें मिनट में मोहसिन ने फील्ड गोल किया। सुनील कुमार ने फील्ड कॉल किया और 17 में मिनट में अक्षय सिंह ने फील्ड कॉल किया। कृषक समाज इंटर कॉलेज सीनियर टीम ने 7-0 से यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच टाउन हाल क्लब गोला और कृषक समाज सीनियर के मध्य खेला गया, जिसमें टाउन हाॅल क्लब गोला ने 9-1 से जीत हासिल की। बैटमिंटन प्रतियोगिता के द्वितीय दिन मैचों की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी केशव अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह ने कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुई शतरंज ओपन वर्ग प्रतियोगिता में त्रिवेनी वाजपेयी ने सातों राउंड जीतकर 07 पाइंट अर्जित कर गोला खेल महोत्सव शतरंज के चैंपियन बने। दूसरे स्थान पर 06 पाइंट के साथ मयंक सक्सेना, तीसरे स्थान पर 05 पाइंट के साथ राम प्रकाश शुक्ला रहे। वरिष्ठ खिलाड़ियों में केएम वर्मा चैंपियन बने।

अंडर 10 में अभय मिश्र प्रथम, अरव भार्गव और आराध्या शुक्ला द्वितीय। अंडर 15 में अक्षज सैनी प्रथम, आयुष्मान सिंह, अंश प्रताप सिंह द्वितीय। अंडर 20 में आराध्या वर्मा प्रथम, यश शुक्ला द्वितीय ,अविरल सक्सेना तृतीय और महिला वर्ग में शिवानी देवी विजेता रहीं। विजेताओं को नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed