फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourist circuit of Mohammadi Range may start from April

Lakhimpur Kheri News: अप्रैल से शुरू हो सकता है मोहम्मदी रेंज का टूरिस्ट सर्किट

Sun, 03 Mar 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tourist circuit of Mohammadi Range may start from April
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में टूरिस्ट सर्किट की शुरुआत अप्रैल से हो सकती है। निर्माण कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। मार्च के अंत तक काम पूरा होने की संभावना है। अप्रैल से यह टूरिस्ट सर्किट संपूर्ण सुविधाओं के साथ शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ खीरी संजय बिस्वाल ने बताया कि इको टूरिज्म विकास के तहत मोहम्मदी रेंज की देबीपुर बीट में शुरू किए गए टूरिस्ट सर्किट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अभी तक जो कार्य हुए हैं उनमें कैंटीन, शौचालय, नेचर ट्रेल, वाच टावर, स्वागत द्वार पहले ही बनाया जा चुका है। 15 किलोमीटर सड़क बनाई जा चुकी है। अब इमारतों के रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण के अलावा दो थारू हट बनाने का कार्य चल रहा है। उधर तीन वाच टावरों के बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि अप्रैल से आने वाले सैलानियों के ठहरने के लिए गोला गोकर्णनाथ और मोहम्मदी में एक-एक गेस्ट हाउस, जंगल भ्रमण के लिए सवारी, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के दीदार करने के लिए वाच टावर उपलब्ध हो सकेगा। गाइडों की भी व्यवस्था की जा रही है। जो सैलानियों को इस जंगल की खूबसूरती से रूबरू कराएंगे। देबीपुर बीट जंगल में बाघों की दहाड़, कुलांचे भरते हिरन, यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ट्री आर्किड सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
मोहम्मदी रेंज में पूरे साल उठाइए जंगल सफारी का लुत्फ
दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून सात महीने तक चलता है। जबकि दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में सैलानी पूरे साल जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। देबीपुर बीट के 15 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तैयार हो रहे इस टूरिस्ट सर्किट में सैलानियों को वह सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, जो दुधवा टाइगर रिजर्व में उपलब्ध हैं। दुधवा का पर्यटन सत्र खत्म होने के बाद जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के इच्छुक सैलानी मोहम्मदी रेंज के इस टूरिज्म सर्किट पर जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।

वर्जन
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में बनाए गए टूरिस्ट सर्किट को सैलानियों के लिए सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यह टूरिस्ट सर्किट सात महीने नहीं, बल्कि पूरे साल सैलानियों के लिए खुला रहेगा।
- संजय बिस्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed