{"_id":"5767f2714f1c1bd317b47e2c","slug":"touch-electric-wires-three-home-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार टच होने से तीन घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार टच होने से तीन घर जले
रजागंज।
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत घुग्घुलपुर के मजरा गांव ढखवा में बिजली के तार आपस मे टच होने से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गये।
गांव ढखवा निवासी शाहिद के घर के पास लगे विद्युत पोल के दो तार हवा चलने से आपस में टच हो गए, जिससे शाहिद के छप्पर में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने वारिस अली और सलामत अली के घर को अपने आगोश में ले लिया। जिससे तीनों घरों में रखा हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। घर में रखी 3000 की नगदी, जेवर, कपड़े, बिस्तर, चारपाई समेत सारा सामान जल गया। शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके ग्रामीण फायर सर्विस को फोन करते रहे पर फोन नहीं उठा। जिससे ग्रामीणों में फायर सर्विस के प्रति रोष व्याप्त है।