फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   too 10 siphahi ban jainge daroga!

...तो 10 सिपाही बन जाएंगे दरोगा!

Thu, 25 Dec 2014 04:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 25 Dec 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
too 10 siphahi ban jainge daroga!
पुलिस लाइंस में तैनात 10 सिपाही जल्द ही दरोगा बनने वाले हैं, वर्ष 2011
विज्ञापन
में प्रारंभिक परीक्षा देने के बाद अगस्त और सितंबर 2014 में इन सिपाहियों ने मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
11 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच लखनऊ में चल रही परिसंवाद परीक्षा में सिपाहियों को बुलाया गया है। परिसंवाद परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सभी सिपाही दरोगा बन जाएंगे। एक अभ्यर्थी का कहना है कि पिछले दिनों चार सिपाहियों ने अपना साक्षात्कार दिया, लेकिन नौ जनवरी से पहले अलग-अलग तिथियों में शेष बचे अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
पुलिस लाइंस में तैनात इन सिपाहियों में प्रणवेंद्र्रम भारद्वाज, ब्रजकिशोर, सुमित मेहरा, सलीम हैदर, अवनीश वर्मा, ज्ञानप्रकाश, जितेंद्र कुमार, अमित दलाल, अभियेंद्र समेत 10 सिपाही शामिल हैं।
आरआई रामखेलावन ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में सिपाहियों की परीक्षा है, तिथियों के हिसाब से सिपाही रवानगी कराकर परीक्षा में हिस्सा लेने गए हैं। बताते हैं ये सभी सिपाही 2011 बैच के हैं और अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी कर रहे हैं। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब इन सिपाहियों को सिर्फ परिसंवाद परीक्षा उत्तीर्ण करनी है, इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद सभी सिपाही, दरोगा पद के लिए नियुक्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed