फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Token will be given if suspicious voter is found, voting will be done in the end

संदिग्ध मतदाता मिलने पर दिया जाएगा टोकन, अंत में कराया जाएगा मतदान

Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Token will be given if suspicious voter is found, voting will be done in the end
पलियाकलां। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से रणनीति तैयार कर ली गई है। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए प्रशासनिक तैयारियों के बारे में बताया। मतदान के दिन जांच में जो भी मतदाता संदिग्ध लगेगा उसको टोकन देने के बाद मतदान के बाद वोट डलवाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि पलिया विधान सभा क्षेत्र में कुल 196 मतदान केंद्र और 412 बूथ बनाए गए हैं। 23 फरवरी को होने वाले मतदान में पलिया विधानसभा क्षेत्र से तीन लाख 60 हजार 124 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक बूथ पर पहुंचने वाले मतदाता की थर्मल स्कैनिंग से जांच होगी। इसके साथ ही सैनिटाइजर व मास्क आदि की व्यवस्था की जा रही है। विधान सभा चुनाव में 9891 नए मतदाता जुड़े हैं। इसमें 18 वर्ष से ऊपर के 4670 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि पलिया विधानसभा क्षेत्र की कुल जनसंख्या 6 लाख 28 हजार 329 है। इसमें 3 लाख 60 हजार 124 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 3,60,124 मतदाताओं में 1,90,640 पुरुष व 1,69,460 महिलाएं शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि पलिया विधानसभा क्षेत्र को चार जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। बताया कि नौ मजरे ऐसे चिह्नित किए गए हैं जहां मतदान में रुकावट जैसी समस्या आ सकती है। पुलिस ने पूरी तरह से मुस्तैद है। संवेदनशील स्थिति में 30 मतदान केंद्र हैं जिसमें 48 बूथ है। 31 पोलिंग स्टेशनों पर नेटवर्क की समस्या है जिसकी भी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नेटवर्क की समस्या के मतदान केंद्र थारू क्षेत्र व किशनपुर रेंज में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed