फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today there will be electricity cut for six hours in Harijan Basti and Chikwa Mandi

Lakhimpur Kheri News: आज छह घंटे गुल रहेगी हरिजन बस्ती और चिकवा मंडी में बिजली

Mon, 01 Jan 2024 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Today there will be electricity cut for six hours in Harijan Basti and Chikwa Mandi
लखीमपुर-खीरी। रिवैंप योजना के तहत पुराने और जर्जर तार बदले जाने हैं। ऐसे में सोमवार को हरिजन बस्ती और चिकवा मंडी निकट हाथीपुर के मोहल्लों की बिजली सप्लाई छह घंटों के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन

विभाग ने एक से सात जनवरी 2024 तक होने वाले कार्य क रोस्टर जारी किया है। सोमवार को विद्युत उपकेंद्र गढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला हरिजन बस्ती, चिकवा मंडी की सप्लाई सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। काम पूरा होने के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके के बाद तीन जनवरी को फिर से इन्हीं मोहल्लों में काम होगा। जिसके लिए सुबह 11 से शाम पांच बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि काम पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में भी होना है काम
दो जनवरी को मोहल्ला शास्त्री नगर, कपूरथला, कांति सिंह बाग से सब्जी मंडी में काम होना प्रस्तावित है। वहीं चार जनवरी को आवास विकास कॉलोनी, एलआरपी के पीछे, पांच को पंडितपुरवा आवास विकास कालोनी व शिवसागर कालोनी छाउछ, छह को मिश्राना चौराहा, छाउछ चौराहा में काम होना प्रस्तावित है। सभी जगह सुबह 11 से शाम पांच बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed