{"_id":"2c00fe0b4f244257840edc7e26215c4c","slug":"today-the-result-will-be-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सीटें, 21 उम्मीदवार, भाग्य का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सीटें, 21 उम्मीदवार, भाग्य का फैसला आज
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इसके लिए सभी एआरओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मतदान से पूर्व गेट पर ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तलाशी ली जाएगी। सदस्य को मोबाइल, कैमरा आदि नहीं ले जाने दिया जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी से हर हरकत पर नजर रखी जाएगी। ताकि कहीं गड़बड़ी न हो सके।
बागियों को नहीं रोक पाई सपा
सत्तारूढ़ सपा मोहम्मदी, पलिया और निघासन में पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले अपने ही कार्यकर्ताओं को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए मना नहीं सकी। इसके लिए पार्टी की ओर से प्रयास भी किया गया, लेकिन नाम वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई। नतीजतन ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में तीनों जगहों पर सपा को अपने ही बागी प्रत्याशियों से मुकाबला करना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि नामांकन वापस लेने के लिए बागी प्रत्याशियों को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके न मानने की दशा में भी पार्टी तीनों ब्लाकों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।
नकहा में कल्याणी ने पति की खातिर छोड़ी सीट
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लाक में शुक्रवार को हुए नामांकन के दौरान सपा समर्थित प्रत्याशी कल्याणी गुप्ता के साथ-साथ उनके पति पवन गुप्ता ने भी एहतियातन नामांकन पत्र करा दिया था। लेकिन शनिवार को नाम वापसी के दिन ऐन मौके पर सपा प्रत्याशी ने अपने पति के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया। जिसके बाद नकहा में पवन गुप्ता का ब्लाक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। बता दें कि नकहा में ब्लाक प्रमुख पद की सीट अनारक्षित श्रेणी की है। जिस पर सत्तारूढ़ दल सपा ने कल्याणी गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन कल्याणी गुप्ता के साथ ही पवन गुप्ता ने भी पर्चा दाखिल कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि अक्सर प्रत्याशियों को जांच के दौरान नामांकन पत्र के निरस्त होने का डर रहता है, ऐसे में प्रत्याशी दो नामों से नामांकन दाखिल कर देते हैं। शनिवार को नाम वापसी और जांच प्रक्रिया के दौरान कल्याणी गुप्ता ने पति पवन गुप्ता के समर्थन में नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
विज्ञापन
इन प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन
मोहम्मदी सीट से कृतिका और दीपमाला, नकहा से कल्याणी गुप्ता, पसगवां से मिथिलेश
दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर
मोहम्मदी। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में दो पर्चे वापस होने के बाद अब सपा समर्थित प्रत्याशी आशीष रस्तोगी की सीधी टक्कर जयकरन वाजपेयी से होगी। जयकरन बाजपेयी सपा से बागी उम्मीदवार हैं। बीडीओ एके सिंह ने बताया कि रविवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए 116 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
सांसद की मां समेत तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
जंगबहादुरगंज। पसगवां ब्लाक में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां मिथिलेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। जिसके बाद भाजपा समर्थित और सांसद रेखा वर्मा की मां उर्मिला कटियार, सपा समर्थित विनोद यादव तथा मो. उमर में टक्कर होगी। मतदान में 137 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपना वोट डालेंगे।
उधर भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर मतदान केंद्र पर केंद्रीय रिजर्व फोर्स, सीसी टीवी कैमरे, वीडियोग्राफी तथा मतदान केंद्र को नेट सेवा से सीधे कंट्रोल से जोड़ने की मांग की है।