{"_id":"66956da34c34923ac40d5194","slug":"today-tazias-will-be-kept-in-homes-and-at-imam-chowk-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-124722-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज घरों और इमामचौक पर रखे जाएंगे ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज घरों और इमामचौक पर रखे जाएंगे ताजिये
विज्ञापन
खीरी टाउन। खीरी कस्बे के कारीगर बड़े ताजियाें की खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं। बड़े ताजियों को बनाने के लिए साल-साल भर कारीगर लगे रहते हैं। गैर जिलों के अलावा नेपाल तक के लोग ताजिये खरीदने के लिए आते हैं।
यहां बड़े ताजिये कई हिस्सों में बनाए जाते हैं। बाजार में चार सौ से लेकर 40 हजार तक के ताजिये उपलब्ध हैं। उनकी बिक्री शुरू हो गई है। मंगलवार को इमाम चौक पर ताजिये रखे जाएंगे। नबी के नवासे हजरत अली के पुत्र हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला में अजीम कुर्बानी देकर पूरी कायनात में इंसानियत को बचाया है। उसी की याद में मोहर्रम के आशुरे की पूर्व संध्या मंगलवार को देर रात में अकीदतमंद अपने घरों, इमाम चौक और कस्बे के इमामबाड़ों में चौकों पर ताज़िये रखकर सारी रात इबादत में गुज़ारेंगे। आशुरे के दिन बुधवार को सुबह से शाम तक कर्बला में ताजिए सुपुर्दे खाक किए जाएंगे।
मोहर्रम मेले की तैयारियां शुरू
अमीरनगर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत में लगने वाले दो दिवसीय मोहर्रम मेले की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मेले में बाहर से आने वाली दुकानें और झूले लगना शुरू हो गए हैं। 18 जुलाई को दोपहर तक अमीरनगर, मोहम्मदपुर, छतुरी, देवरिया, यासीनपुर, नौंवाखेड़ा, मथना, राजगढ़, ढाका, गरदहा ,लखा, रसूलपुर, बस्तौली और सरैंया विलियम सहित दर्जनों गांव के ताजिये बैंडबाजे की मातमी धुन पर मेला मैदान में एकत्र होंगे। 16 जुलाई को मोहर्रम की नौवीं तारीख की रात्रि में देवरिया, रसूलपुर, नौवाखेड़ा में जुलूस निकाला जाएगा। संवाद