फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today 4750 candidates will give B.Ed exam at ten centers

Lakhimpur Kheri News: दस केंद्रों पर आज 4750 अभ्यर्थी देंगे बीएड की परीक्षा

Thu, 15 Jun 2023 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Today 4750 candidates will give B.Ed exam at ten centers
लखीमपुर खीरी। जिले के दस सेंटरों पर बीएड की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन सम्पन्न कराने को लेकर सचल दल निगरानी करते रहेंगे। पहली पाली की नौ बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

बता दें कि कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, केन ग्रोवर्स नेहरू परास्नातक विद्यालय गोला खीरी, भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर, अबुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज लखीमपुर, धर्म सभा इंटर कॉलेज लखीमपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज लखीमपुर, युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखीमपुर और गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर परीक्षा केंद्र पर 4750 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में कराई जाएगी, जबकि केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर एक प्रतिनिधि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, प्रत्येक केंद्र पर राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के दो प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed