फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   To get good grades The group discussion

अच्छे अंक लाने के लिए करें ग्रुप डिस्कशन

Tue, 10 Feb 2015 06:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 10 Feb 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी से हैं। तैयारी के लिए परीक्षार्थियों के पास एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में अच्छे अंक लाने के लिए परीक्षार्थी परेशान हैं और रात-दिन पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन अब सावधानी से तैयारी करने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों की राय है अब विद्यार्थी ग्रुप डिस्कशन पर अधिक जोर दें तथा खेलों को भी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

परीक्षा तिथि निकट आने के साथ ही विद्यार्थियों में परीक्षा का डर बढ़ रहा है। अधिकतर विशेषज्ञों का कहना है कि जितना तैयार है उसे ही रिवाइज करें और अपने साथियों के साथ डिस्कस करें। इससे अपनी कमियां तो दूर होंगी ही साथ ही जिन बातों से अनिभिज्ञ हैं उस संबंध में भी जानकारी मिल जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार अभिभावकों को चाहिए कि  वेे बच्चों को हर समय पढ़ाई के लिए न कहें, खेलने के लिए भी कहें। खेलने से तनाव दूर होता है और बाद में अच्छी तरह से पाठ याद हो जाता है।
विज्ञापन

जो तैयार है उसे ही दोहराएं
जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ.आरके जायसवाल ने बताया कि अब परीक्षार्थी नए के चक्कर में न पडे़ं। जो आता है उसे ही बार-बार  दोहराएं। जोर-जोर से पढ़ें, इससे अच्छी तरह से याद होता है। शांत रहें और दिनचर्या नियमित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव मुक्त होकर करें तैयारी
वाईडी कॉलेज के प्रोफेसर सुनील त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे परीक्षा का बोझ मन से उतार कर इस सोच से तैयारी करें कि जो याद है उसे अच्छा करेंगे। टीवी भी देखें और खेलों को भी दिनचर्या में शामिल करें। यह विश्वास रखें कि वे अच्छा कर लेंगे। जब विश्वास बढ़ता है तो डर कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed