{"_id":"8da3fd55684e669cb228cc62265ae8ed","slug":"to-burn-the-effigy-to-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला फूंक कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला फूंक कर विरोध जताया
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Mar 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद (अभावैएप) ने सदर चौराहे पर मार्कंडेय काटजू का पुतला फूंककर उनके अशिष्ट और मिथ्या आरोपों पर विरोध जताया। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताने वाले काटजू ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।
जिला उपाध्यक्ष महेश पुरी ने कहा कि अहिंसा के पुजारी ने अपने प्राणों की आहुति राष्ट्र की आजादी के लिए दे दी। उनके प्रति ऐसी भावनाएं रखना पाप है। परिषद ने चेताया कि अगर सरकार ने अविलंब कड़े कदम नहीं उठाए तो परिषद संपूर्ण उत्तर प्रदेश में धरना, प्रदर्शन आयोजित कर आंदोलन करेगी। बाद में परिषद के कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर मार्कंडेय काटजू का पुतला जलाया।