{"_id":"56eea7fe4f1c1b6d34f14de6","slug":"to-break-the-wall-sparked-people-besieged-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ने पर भड़के लोग, थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़ने पर भड़के लोग, थाने का घेराव
ब्यूरो/ खीरी टाउन।
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने ताोड़ी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार पर लगाया बिना किसी प्रमाण के तोड़ने का आरोप
पनगी कलां गांव के लोगों ने की रिपोर्ट लिखाने की मांग
खीरी थाना के क्षेत्र के पनगी कलां गांव में नायब तहसीलदार द्वारा दीवार तोडने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को खीरी थाने का घेराव किया। आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार ने बिना परमिशन और नपाई किए बिना जेसीबी से मकान की दीवार तोड़ दी। लोगों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
खीरी क्षेत्र पनगी कलां निवासी प्रभुदयाल मौर्य की ओर से दिए गए प्रार्थना-पत्र में बताया गया कि उनका मकान गांव के उत्तर की दिशा में स्थित है। जिस पर रविवार को नायब तहसीलदार ने जाकर जेसीबी द्वारा उनके मकान को बिना किसी प्रमाण और बिना नपाई के ही तुड़वा दिया है। इसके बाद वहां से चले गए, जिससे गांव के लोगों में आक्रोश है। खीरी थाने का घेराव कर रहे ग्रामीण नायब तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की बात पर अड़ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बने स्कूल मालिक को रोड की आवश्यकता है, इसलिए सत्ताधारियों के दबाव में अधिकारियों ने जबरन दीवार तोड़ दिया। वहीं अधिकारियों का कहना था कि प्रभुदयाल ने चकरोड की जमीन पर मकान का निर्माण कराया है। इसलिए मकान की दीवार तोड़ी गई है। एसओ की गैर मौजूदगी में सिपाहियों ने कुछ देर बाद किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।