फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tituri foot of snow on the mountains , affected life

पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरी तराई, जनजीवन प्रभावित

Sat, 12 Dec 2015 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 12 Dec 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Tituri foot of snow on the mountains , affected life
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तराई में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को दूसरे दिन भी आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। इसके चलते लोगों को ठंड से बचाव का जतन करना पड़ा। बीमार और बुजुर्ग दिन भर रजाइयों में दुबके रहे। सूरज न निकलने के कारण तापमान कम रहा। छोटे बच्चों को ठंड में स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा, आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते दिन भर धूप नहीं निकली। सुबह से ही ठंडी हवाओं का चलना शुरू हो गया था जो दिन भर जारी रहा। ठंड से ठिठुरन बढ़ने के कारण लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। अब तक ठंडी पड़ी गर्म कपड़ों की बाजार एकाएक गर्म हो गई। शहर के फुटपाथों पर भी गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं जिन पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।  
विज्ञापन

तिकुनियां। इलाके में घने कोहरे के साथ शुक्रवार को दिन में तीन बार बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज सर्द हवाएं चलने लगीं। यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। इसके चलते लोग ठंड से कांपते रहे। ठंड से बचने का अब तक तहसील प्रशासन ने कोई इंतजाम नही किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को ठंड में काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड तथा रोडवेज बस स्टैंड पर ठंड से कांपते रहे। इलाके में अचानक बढ़ी ठंड को लेकर नागरिकों ने तहसील प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है।

ओयल। एकाएक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने अब तक कहीं भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की है। कुछ समाजसेवियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लकड़ी और धान की भूसी डालकर अलाव जलवाए। इससे लोगों को राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed