{"_id":"690f8a09ad28fc257a0c6cc3","slug":"till-now-144-lakh-quintals-of-paddy-has-been-procured-still-far-from-the-target-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-160537-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अब तक 1.44 लाख क्विंटल धान की खरीद, लक्ष्य से अभी काफी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अब तक 1.44 लाख क्विंटल धान की खरीद, लक्ष्य से अभी काफी दूर
Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर लगा किसानों से खरीदा गया धान।संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में बने 124 क्रय केंद्रों पर अब तक 1.44 लाख क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जो अभी लक्ष्य से काफी दूर है। अब गांवों में लेखपालों को भेजकर किसानों काे सरकारी केंद्रों पर आने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि तीन अक्तूबर से धान खरीद शुरुआत हुई थी। दिवाली के बाद केंद्रों पर भारी मात्रा में धान पहुंचने लगा। किसानों को तय समय में खरीद कर उनका भुगतान भी कराया जा रहा है। इस बार धान का समर्थन मूल्य 2389 तय किया गया है। खरीद का लक्ष्य दो लाख 20 हजार मीट्रिक टन है, लेकिन इसके सापेक्ष मात्र 6.5 फीसदी ही खरीद हो सकी है। खरीद अभी 31 जनवरी तक चलेगी।
केंद्र प्रभारियों के साथ ही मंडी आने वाले किसान क्रय केंद्रों पर ही पहुंचें, इसके लिए लेखपाल अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे गांवों में जाकर किसानों को जागरूक कर उन्हें किसी बिचौलिये के चक्कर में न पड़ने की बात समझा रहे हैं। डिप्टी आरएमओ का कहना है कि अब धान क्रय केंद्रों पर तेजी के साथ पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सात तहसीलों में बनाए गए इतने केंद्र
कुल केंद्र 124, सदर-33, पलिया-08, निघासन-08, मितौली-15, धौरहरा-09, गोला-34, मोहम्मदी-17
-- -
इन छह एजेंसियां के इतने हैं केंद्र
खाद्य विभाग-36, पीसीएफ-31, पीसीयू- 31, यूपीएसएस-23, मंडी समिति-01, भारतीय खाद्य निगम-02