फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia violence: Prosecution's application approved, statements of witnesses will be recorded

तिकुनिया हिंसा : अभियोजन की अर्जी मंजूर, गवाह के दर्ज होंगे बयान

Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Tikunia violence: Prosecution's application approved, statements of witnesses will be recorded
लखीमपुर खीरी। एडीजे रामेंद्र कुमार की अदालत ने मंगलवार को अपने पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए अभियोजन के साक्षी तेजेंद्र सिंह विर्क के बयान दर्ज कराने की अर्जी को मंजूर किया है। अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा के केस में जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी और वादी के व्यक्तिगत वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना की ओर से गवाह तेजेंद्र सिंह विर्क को बयान के लिए दोबारा बुलाने की अर्जी दी थी। इससे पहले अदालत में जिरह के लिए उपस्थित न होने पाने के कारण तेजेंद्र सिंह विर्क का बयान देने का अवसर समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से दिए प्रार्थनापत्र पर सुनवाई चल रही थी। बचाव पक्ष की ओर से अभियोजन की अर्जी के खिलाफ मौखिक आपत्ति की गई थी। कई पेशियों से सुनवाई जारी थी। मंगलवार को एडीजे रामेंद्र कुमार ने अपने फैसले में तेजेंद्र सिंह विर्क को बयान के लिए बुलाने संबंधी अर्जी को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed