फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia Violence: Police custody remand completed, Ankit Das and all three sent to jail

तिकुनिया हिंसाः पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी, अंकित दास समेत तीनों भेजे गए जेल

Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tikunia Violence: Police custody remand completed, Ankit Das and all three sent to jail
क्राइम ब्रांच के बाहर तैनात पुलिस।
पुलिस द्वारा जारी तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि 10-12 और लोगों से भी हुई है पूछताछ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड में लिए गए आरोपियों अंकित दास, गनर लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती को पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार शाम पांच बजे जिला जेल भेज दिया। उधर, क्राइम ब्रांच में पुलिस की तरफ से जारी की गईं तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि 10-12 लोगों से देर शाम तक पूछताछ चली है।
तिकुनिया हिंसा कांड में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू, अंकित दास, गनर लतीफ और ड्राइवर शेखर भारती की रविवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी हो गई। पर्यवेक्षण टीम ने अंकित दास, लतीफ और शेखर भारती को जेल में दाखिल करवा दिया, जबकि इससे पहले शनिवार को ही तबीयत बिगड़ने पर आशीष को जिला जेल भेज दिया गया था। जहां रविवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विवेचक इंस्पेक्टर विद्याराम दिवाकर ने बताया कि अंकित दास, लतीफ और शेखर भारती को जेल में दाखिल कर दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी आशीष की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम तक पुलिस लाइन के क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ की गई, जबकि बताया ये भी जाता है कि जांच टीम की तरफ से जारी की गई तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि 10 से 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जानकारी ये भी है कि जांच टीम डेली बेसिस के आधार पर नोटिस जारी कर रही है, जिससे लोग पूछताछ में शामिल होने क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पहुंच रहे हैं। वहीं सिंगाही थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के पूछताछ में शामिल न होने पर पुलिस उसे उठाकर लाई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिकुनिया हिंसा मामले में छह लोगों की हुई पहचान  
लखीमपुर। तिकुनिया में पीट पीटकर हत्या के मामले में जांच समिति ने छह लोगों की पहचान की है। जानकारी है कि रविवार को इस मामले में 10-12 लोगों से शाम तक पूछताछ चली है। जांच समिति को 25 अक्टूबर तक इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट तैयार करनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed