{"_id":"66a141267eab63663e05087e","slug":"tikunia-violence-hearing-postponed-now-testimony-on-17th-august-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-125539-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया हिंसा : सुनवाई टली... अब गवाही 17 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया हिंसा : सुनवाई टली... अब गवाही 17 अगस्त को
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में बुधवार को अदालती सुनवाई एक बार फिर आगे बढ़ गई। एडीजे पंचम देवेन्द्र नाथ सिंह के अवकाश के चलते प्रभारी न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि नियत की है। गवाह सुरजीत सिंह चानी को अगली तिथि को भी उपस्थिति रहने के लिए निर्देशित किया है।
सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत की मंजूरी के बाद बुधवार को एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह की अदालत में पहली बार तिकुनिया हिंसा की पत्रावली पेश हुई। अभियोजन केस को साबित करने वाली कई महत्वपूर्ण वीडियो क्लिप्स के बाबत गवाह सुरजीत सिंह चन्नी भी अपने बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में पहुंचे थे, मगर न्यायाधीश के अवकाश के चलते गवाह के बयान नही दर्ज हो सके। प्रभारी न्यायाधीश ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है, इसी दिन गवाह सुरजीत सिंह चानी को भी मौजूद रहने के लिए निर्देशित किया है।
लैब कर चुकी है वीडियो क्लिप्स का सत्यापन
अभियोजन पक्ष की ओर से तिकुनिया हिंसा कांड के दौरान एसआईटी की ओर से कवरेज में लगे पत्रकारों से और मौजूद लोगों से जुटाए गए वीडियो क्लिप्स को आधार बनाया है। इन वीडियो क्लिप्स की प्रमाणिकता और सत्यता की जांच के लिए स्टेट फॉरेंसिंक साइंस लैब भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में वीडियो क्लिप्स सही होने की पुष्टि हुई है। अब अदालत में सात वीडियो क्ल्प्सि देने वाले गवाह सुरजीत सिंह चानी के बयान दर्ज होने हैं।
विज्ञापन
क्रॉस केस की सुनवाई कल
तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस की सुनवाई भी एडीजे पंचम की अदालत में लगी है। जिसके लिए अभियोजन की ओर से केस देख रहे एडीजीसी शिवगोविंद राठौर ने बताया मामले की सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि मुकर्रर है।