लखीमपुर खीरी। समीर श्रीवास्तव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को गोला इलेवन क्रिकेट क्लब और तिकुनिया स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें गोला इलेवन को हराकर तिकुनिया स्पोर्टिंग क्लब फाइनल में पहुंची।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक शुक्ला ने बताया की गोला इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। तिकुनिया स्पोर्टिंग टीम 30 ओवर के मैच में 28.1 ओवर में 169 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसमें 80 रन अमित कुमार सविता ने और 18 अमन वर्मा ने बनाए। गोला इलेवन टीम के गेंदबाज तुषार, नवजोत सिंह, अनस अली ने 2- 2 विकेट लिए।
निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोला इलेवन क्रिकेट क्लब 21.1 ओवर में 80 रनकर बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें सुशांत दिवाकर ने 26 और रेहान ने 18 रन बनाए। अतिथि रामजी कश्यप ने मैन ऑफ द मैच से अमित कुमार सविता पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुनील कुमार भारती, मनोज निषाद, मुकेश गुप्ता, योगेश भारती, अनुज गुप्ता, राकेश गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव, इरफान मालिक मौजूद रहे। अंपायर जीशान आलम, नीरज शुक्ला रहे।