फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia incident cross case: Two accused refuse to give explanation

तिकुनिया कांड क्रॉस केस : दो आरोपियों ने सफाई देने से किया इन्कार

Tue, 15 Sep 2026 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tikunia incident cross case: Two accused refuse to give explanation
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड क्रॉस केस में सोमवार को दो आरोपियों ने सफाई देने से इन्कार कर दिया। आरोपियों की ओर से कहा गया कि अभियोजन पक्ष के पास आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं। इसलिए वे अपनी सफाई में कोई गवाही नहीं देना चाहते।
विज्ञापन

अदालत ने शेष दो आरोपियों को सफाई पेश करने के लिए एक और मौका देते हुए 16 सितंबर की तारीख तय की है। पिछली सुनवाई में आरोपियों ने सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए समय मांगा था। सोमवार को सुनवाई के दौरान क्रॉस केस के आरोपी गुरविंदर सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता पेश हुए। उन्होंने सफाई देने से इन्कार कर दिया। आरोपी गुरप्रीत सिंह की ओर से पेश अधिवक्ता ने भी यही रुख अपनाया।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की ओर से मौखिक रूप से कहा गया कि अभियोजन पक्ष के पास अपने आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसलिए वे अपनी सफाई में कोई गवाही नहीं देना चाहते। अदालत ने शेष दो आरोपियों को सफाई पेश करने का एक और मौका दिया है। अब 16 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई
तिकुनिया कांड क्रॉस केस की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होनी है। स्थानीय अदालत मामले की निस्तारण प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। यह मामले के जल्द निस्तारण के प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed