फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia case: After a month, the district calmed down, now investigation and action

तिकुनिया कांड : एक माह बाद शांत हुआ जिला, अब जांच और कार्रवाई

Wed, 03 Nov 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tikunia case: After a month, the district calmed down, now investigation and action
प्रतीकात्मक।
डीएम पर गिर चुकी है गाज, कई एसडीएम भी हो चुके हैं इधर से उधर
विज्ञापन

प्रियंका, अखिलेश समेत विपक्ष के बड़े नेताओं के दौरे ने बदल दिए सियासी समीकरण
मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी पर तीसरी बार सुनवाई आज
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड को आज एक महीना पूरा हो गया। जिला शांत हो चुका है। हिंसा को लेकर गरमाई सियासत भी अब ठंडी पड़ गई है। हालात सुधरते ही तत्कालीन डीएम को यहां से हटाया गया। मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आशीष की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होनी है।
3 अक्तूबर 2021 को शांत पड़े तराई क्षेत्र में उस वक्त उबाल आ गया था, जब निघासन तहसील अंतर्गत तिकुनियां में रविवार के दिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाए। इसके बाद दोपहर तक मंत्री अजय मिश्र के बेटे की गाड़ी से चार किसानों को कुचलकर मार डाला गया था। प्रतिरोध में भी हिंसा हुई। दोनों तरफ से हुए संघर्ष में चार किसान एक पत्रकार समेत कुल आठ लोगों की हत्या हुई थी। घटना वाली रात की सुबह ही 4 अक्तूबर को मंत्री पुत्र आशीष मिश्र समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, साथ ही थार से भागते दिखे सुमित जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इनसेट
राहुल, प्रियंका गांधी के दौरे ने बढ़ाया सियासी पारा
तिकुनियां हिंसा वाली रात को ही प्रियंका गांधी लखनऊ से तिकुनियां के लिए निकलीं, लेकिन उन्हें सीतापुर में नजरबंद कर दिया गया। दो दिन वहीं रुकने के बाद 6 अक्तूबर को भाई राहुल गांधी के साथ वह पीड़ित किसानों व पत्रकारों के घर पहुंचीं और उन्हें हर संभव मदद का वादा देकर 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि भी सौंपने की बात कही। इसके बाद सपा बसपा, आप और अन्य विपक्षी पार्टियां के नेता भी पीड़ित किसानों के घर पहुंचे। 12 अक्तूबर को किसानों की अंतिम अरदास में हिस्सा लेने के लिये प्रियंका गांधी फिर तिकुनियां पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन पर सिद्धू
प्रियंका और राहुल गांधी ने मंत्री टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्ध भी खीरी पहुंच गए और मृत पत्रकार के यहां अनशन पर बैठ गए और अगले दिन मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के क्राइम ब्रांच में पेश होने के बाद ही वहां से उठे।

ब्राह्मण संगठनों की नाराजगी
भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट पीटकर हत्या से नाराज ब्राह्माण समुदाय से जुड़े कई संगठनों ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद विधि मंत्री ब्रजेश पाठक पीड़ितों के घर पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मामले में किसानों की एफआईआर में मंत्री पुत्र समेत 13 तो भाजपा नेता की एफआईआर में दो गिरफ्तारियां हुई हैं। कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर तीसरी बार सुनवाई होगी। साथ ही लवकुश और आशीष पांडे की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी।
एक नजर
3 अक्तूबर- तिकुनियां में चार किसानों समेत आठ की हत्या
4 अक्तूबर- मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू समेत 20 के खिलाफ व क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
7 अक्तूबर- सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया
7 अक्तूबर- डीआईजी की अध्ययक्षता में जांच टीम घटित
7 अक्तूबर- लवकुश और आशीष पांडे गिरफ़्तार
8 अक्तूबर- सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।
8 अक्तूबर- लवकुश और आशीष पांडे जेल भेजे गए
9 अक्तूबर - दूसरी नोटिस के बाद आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, देर रात गिरफ्तारी हुई।
12 अक्तूबर- आशीष मिश्र को पुलिस ने 15 अक्तूबर तक कस्टडी रिमांड में लिया
12 अक्तूबर- सह आरोपी अंकित दास का ड्राइवर शेखर गिरफ्तार
13 अक्तूबर- अंकित दास और उसके गनर लतीफ ने सरेंडर किया। पुलिस ने तीन दिन रिमांड पर लिया।
14 अक्तूबर- मंत्री पुत्र को साथ लेकर जांच टीम तिकुनियां में जाकर घटना दोहराई
15 अक्तूबर- लखनऊ में अंकित दास के फ्लैट से जांच टीम ने असलहे बरामद किये
16 अक्तूबर- आशीष मिश्र समेत पांच आरोपियों की जमानत अर्जी लोवर कोर्ट में खारिज
17 अक्तूबर- पुलिस प्रशासन के खिलाफ मंत्री टेनी ने सीबीआई जांच की बात कही
18 अक्तूबर- थार से भागने वाले सुमित जायसवाल समेत चार गिरफ्तार
19 अक्तूबर- घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद, संदिग्धों की पहचान के लिये फोटो जारी
19 अक्तूबर- सुमित जायसवाल, नंदन, सत्यम, शिशुपाल 2 नवंबर तक जेल भेजे गए
20 अक्तूबर- सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई
22 अक्तूबर- आशीष समेत चार आरोपी दोबारा 48 घंटे रिमांड पर लिये गए
23 अक्तूबर- तीन आरोपी मोहित, रिंकू, धर्मेंद्र को गिरफ़्तार किया
23 अक्तूबर- आशीष मिश्र को डेंगू, रिमांड पूरी होने से पहले जेल में दाखिल हुए
24 अक्तूबर- अंकित दास समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए
25 अक्तूबर- मोहित, रिंकू और धर्मेंद्र 29 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड में गए
26 अक्तूबर- क्रॉस एफआईआर में विचित्र और गुरविंदर सिंह गिरफ्तार
26 अक्तूबर- डेंगू से तबियत सुधरने पर आशीष मिश्र जेल मे दाखिल किए गए
27 अक्तूबर- सुमित समेत चार आरोपी दोबारा 48 घंटे की रिमांड पर
27 अक्तूबर- आशीष मिश्र की जमानत टली, 3 नवंबर को सुनवाई
28 अक्तूबर- डीेएम डा अरविंद चौरिसया हटाए गए
29 अक्तूबर- रिकॉर्ड 19 गवाह पहुंचे। अब तक 72 के कलमबंद बयान दर्ज हुए।
30 अक्तूबर- आरोपी की निशानदेही पर लाठी बरामद
1 नवंबर- सुमित जायसवाल समेत चार की जमानत अर्जी खारिज
1 नवंबर- क्रॉस केस में रणजीत कुमार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, विचित्र और गुरुविंदर 9 नवंबर को तलब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed