फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress roaming in the fields with two cubs, causing panic

Lakhimpur Kheri News: दो शावकों संग खेतों में चहलकदमी कर रही बाघिन, दहशत

Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tigress roaming in the fields with two cubs, causing panic
ग्रामीणों के साथ मौके का निरीक्षण करते वन कर्मी। संवाद
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज के ग्राम इमलिया के पूरब गन्ने के खेत में बाघिन के साथ दो शावक विचरण करते देखे जाने से गन्ने की छिलाई कर रहे लोगों में दहशत फैल गई है। वन कर्मियों ने बाघिन मौजूद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि ग्राम इमलिया निवासी कपिल, सोबरन, रामपाल वर्मा, नीरू, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार आदि बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाघिन के साथ दो शावक घूमते दिखाई दिए। जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। शोर मचाने पर बाघिन शावकों को लेकर फिर गन्ने में घुस गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर माया प्रकाश, संजय कुमार, सोमवारी, सचिन वर्मा, बहादुर लाल और सर्वेश कुमार आदि वनकर्मियों ने बाघिन के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि की। बताया कि बाघिन और शावकों की निगरानी के लिए नदी के आसपास कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed