फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress dies after being captured

Lakhimpur Kheri News: कैद होने के बाद बाघिन की मौत

Tue, 23 Jun 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tigress dies after being captured
पकड़ी गई बाघिन। स्रोत: वन विभाग
मझगईं। मझगईं और भीरा क्षेत्र में दहशत का पर्याय बनी बाघिन को वन विभाग की टीम ने मंगलवार तड़के ट्रैंक्युलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बीते दिनों दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने वाली इस बाघिन के पकड़े जाने के बाद रामनगर कलां, खालेपुरवा समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली थी। भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर कलां निवासी किसान रामदीन (60) पर 15 जून को खेत जाते समय बाघिन ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके अगले दिन 16 जून को खालेपुरवा निवासी कोकिला देवी (45) पर घास काटते समय हमला कर बाघिन ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

दो दिनों में लगातार दो मौतों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटनाओं के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाकर निगरानी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सोमवार रात दो बजे से ही मौके पर तैनात थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे शिकार की तलाश में पहुंची बाघिन को दुधवा नेशनल पार्क से आए वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. दयाशंकर ने ट्रैंक्युलाइज कर दिया।दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि बाघिन को सुरक्षित कब्जे में लिया गया था, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed