फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress and cubs released in Suhagi Barua forest

Lakhimpur Kheri: बाघिन और शावक को मिली आजादी, वन विभाग ने सुहागी बरुआ के जंगल में छोड़ा

Fri, 25 Apr 2025 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:29 PM IST
सार

मोहम्मदी रेंज के गांव इमलिया से बाघिन और शावक को पकड़ा गया था। पशु चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद दोनों को सुहागी बरुआ के जंगल में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Tigress and cubs released in Suhagi Barua forest
पिंजड़े से निकलकर भागती बाघिन - फोटो : वन विभाग

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी रेंज के गांव इमलिया से पकड़े गए बाघिन और शावक को महाराजगंज जिले के शिवपुर रेंज की बीट संख्या 54 में शुक्रवार को स्वच्छंद विचरण के लिए सुरक्षित छोड़ दिया गया। अब बाघिन और उसके शावक का नया ठिकाना सुहागी बरुआ का जंगल होगा। 

विज्ञापन


मोहम्मदी रेंज के गांव इमलिया से पकड़े गए बाघिन और शावक को बृहस्पतिवार शाम छह बजे रेस्क्यू वैन से वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की निगरानी में महाराजगंज जिले के सुहागी बरुआ जंगल में भेजा गया था। 440 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान बाघिन और शावक को खाने के लिए मांस और पीने का पानी दिया गया।
विज्ञापन


दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि बाघिन और शावक को स्वच्छंद विचरण के लिए जंगल में छोड़ने से पहले पशु चिकित्सकों की टीम से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसमें दोनों स्वस्थ पाए गए। इसके बाद वनाधिकारियों और पशु चिकित्सकों की निगरानी में 15 मिनट के अंतराल में दोनों को बारी-बारी से पिंजरे से आजाद किया गया। पिंजरे से आजाद होने के बाद निगरानी टीमों को थोड़ी दूर जाकर बाघिन और शावक एक साथ जंगल में विचरण करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed