{"_id":"6ababaf0f3ce08361507a258","slug":"angry-with-the-illegal-transporters-the-operators-parked-the-buses-on-the-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-186194-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डग्गामारों से नाराज ऑपरेटरों ने बसें कर दीं सड़क पर खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डग्गामारों से नाराज ऑपरेटरों ने बसें कर दीं सड़क पर खड़ी
Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हुए पलिया बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शा, सीएनजी ऑटो, इलेक्ट्रिक ऑटो, एलपीजी से चलने वाली प्राइवेट नंबर की वैन, टैक्सी और अन्य निजी वाहनों (डग्गामारों) के संचालन के विरोध में बस ऑपरेटरों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले की विभिन्न बस यूनियनों ने बसें खड़ी कर दीं।
बसों का संचालन बंद होने से पलिया, निघासन, तिकुनिया आदि मार्गों की सवारियों को परेशानी हुई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनमीत सिंह राणा ने कहा कि स्टेज कैरिज परमिट के तहत निजी बसें निर्धारित मार्गों पर फुटकर सवारियां लेकर चलती हैं।
आरोप है कि इन्हीं मार्गों पर ई-रिक्शा, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो, एलपीजी वाली प्राइवेट नंबर की वैन, टैक्सी और अन्य निजी वाहन भी सवारियां ढो रहे हैं। इससे परमिट लेकर चलने वाली बसों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। इन्हें रोकने की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग कार्रवाई करता है, लेकिन पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। कहा कि पुलिस के संरक्षण में डग्गामार वाहन चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस अधीक्षक सभी थानों को कार्रवाई के लिए पत्र नहीं लिखते, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। एसपी डाॅ. ख्याति गर्ग ने बताया कि थानाध्यक्षों को डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।