{"_id":"69d545a5685a6c580005efd3","slug":"tight-security-at-the-courthouse-checks-at-every-entry-point-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172322-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कचहरी में कड़ी सुरक्षा, हर प्रवेश मार्ग पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कचहरी में कड़ी सुरक्षा, हर प्रवेश मार्ग पर जांच
Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कचहरी में सुरक्षा को लेकर आने जाने वाले की हो रही चेकिंग। संवाद
लखीमपुर खीरी। कचहरी परिसर में सोमवार को हुए गोलीकांड के बाद मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। परिसर में आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात रही और दिनभर लोगों की जांच के साथ उनके सामान की भी तलाशी ली गई। परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों का विवरण रजिस्टर में भी दर्ज किया गया।
सोमवार को जमीन विवाद के चलते अधिवक्ता विराट राज और उनके चचेरे भाई जितेंद्र राज के बीच कचहरी परिसर में हाथापाई हो गई थी। विवाद बढ़ने पर विराट ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें गोली जितेंद्र के पेट में जा लगी। इस घटना के बाद कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि कचहरी जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर कोई व्यक्ति तमंचा लेकर कैसे पहुंच गया। सुरक्षा में खामियों को देखते हुए मंगलवार को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी।
हालांकि परिसर में लगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर खराब हैं, लेकिन पुलिस अपने साथ लाए गए हैंड मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच करती नजर आई। इसके अलावा आने-जाने वालों के बैग और अन्य सामान की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पहले भी हो चुकी है मारपीट, दर्ज हैं मुकदमे
कचहरी में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट हो चुकी है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक रिपोर्ट कोतवाली सदर और दूसरा थाना नीमगांव में दर्ज है।