फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger seen walking on the road, people made a video

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर टहलता दिखा बाघ, लोगों ने बनाई वीडियो

Sun, 28 Sep 2025 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Sep 2025 04:06 AM IST
विज्ञापन
Tiger seen walking on the road, people made a video
दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर टहलता बाघ। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : credit
गौरीफंटा। दुधवा के गौरीफंटा मार्ग पर शनिवार सुबह बनगवां के दुकानदारों को सड़क पर बाघ टहलता दिखाई दिया। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन

बनगवां मंडी के दुकानदार तरंग गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने पिता व स्टाफ के साथ पलिया से बनगवां मंडी अपनी दुकान के लिए कार से जा रहे थे। इस बीच दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर से दो किलोमीटर आगे ढाल पर सात बजे सड़क पर एक बाघ टहलता हुआ नजर आया। उन्होंने वाहन की गति कम कर दी और उसके हटने का इंतजार करने लगे।

बाघ घूमकर गाड़ी की ओर देखने के बाद करीब डेढ़ मिनट तक सड़क पर चला। इसके बाद वह खुद सड़क के नीचे उतरकर दूसरी तरफ झाड़ियों में घुसकर लापता हो गया। बाघ की उन्होंने वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed