फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger reaches near villages

आबादी के निकट खेतों में पहुंचा बाघ

Thu, 11 Jan 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Jan 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Tiger reaches near villages
बाघ - फोटो : self
मैलानी जंगल से निकलकर एक बाघ बांकेगंज कस्बे से सटे गांव मैकूपुर(आबादी) तक आ पहुंचा। बाघ को सामने देखकर खेतों में गन्ना काट रहे लोगों में भगदड़ मच गई। बाघ कुछ देर तक अपनी जगह पर खड़ा रहा उसके बाद गन्ने के खेत में घुस गया। इस पर ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया। साथ ही वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी देर तक गन्ने को घेरे रखा लेकिन बाद में बाघ की आहट न मिलने पर ग्रामीण वापस चले गए जबकि वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी में लगी रही।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व की मैलानी रेंज में महुरेना बीट जंगल से निकलकर एक बाघ बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे मैकूपुर गांव और रेलवे लाइन के बीच जयपाल के गन्ने के खेत के पास आ पहुंचा। यह खेत आबादी के काफी नजदीक है। बाघ को सामने खड़ा देख खेतों में गन्ना काट रहे लोगों में भगदड़ मच गई, जबकि बाघ काफी देर तक बेधड़क वहीं खड़ा रहा। बाद में कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत कर वहां गन्ने की पत्तियां जमा कर जलाईं। इसके बावजूद बाघ वहीं खड़ा रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के काफी शोरगुल मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया। इस पर ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया। उन्होंने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच कई गांवों के लोग मौैके पर पहुंच गए। और काफी देर तक गन्ने के खेत को घेरे रखा। बाद में फॉरेस्ट गार्ड सुखपाल सिंह नेे गन्ने के बाहर पगमार्क देखकर बाघ के खेत से बाहर जाने की पुष्टि की तब जाकर ग्रामीण मौके से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी के निकट बाघ के आने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अकेले बाहर न निकलने, समूह बनाकर शोर मचाते हुए खेतों में जाने की सलाह दी है। साथ ही गांव के आसपास आग जलाकर रखने को कहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी के लिए मैकू पुर गांव के पास ही डेरा डाले हुए है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा मोहम्मद उमर, फारेस्ट गार्ड सुखपाल सिंह आदि शामिल हैं।

 
मैकूपुर गांव और रेलवे लाइन के बीच खेतों में बाघ आने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाघ की निगरानी में जुट गई है। ग्रामीणों को एलर्ट कर दिया गया है।
डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी, मैलानी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed