फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger reaches Dhaka village population, panic

Lakhimpur Kheri News: ढाका गांव आबादी के पास पहुंचा बाघ, दहशत

Wed, 28 Jun 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tiger reaches Dhaka village population, panic
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल के बरौंछा नाला से निकला एक बाघ बुधवार सुबह ढाका गांव आबादी के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

आबादी से सटे खेतों में बाघ को चहलकदमी करते देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर वह गन्ने के खेतों में छिप गया। हरदुआ प्रधान राम किशन, मोहम्मद जाबिर, गोल्डी, राम प्रसाद आदि का कहना है हाल ही बरौंछा नाले से निकले बाघ ने गांव किनारे खेत में चर रही गाय पर हमला कर मार डाला था। इसके बाद बाघ लगातार आबादी के आसपास चहलकदमी करता दिखाई पड़ रहा है।

ग्रामीण शाम ढलने से पहले घरों में दुबक कर बैठ जाते हैं। बाघ की मौजूदगी के चलते किसान खेतों की ओर जाने से कतराने लगे हैं। उनकी खेती-बाड़ी चौपट हो रही है। बफरजोन उपनिदेशक सौरीस सहाय ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed