फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger

बाघ के हमले में मृत बुजुर्ग की पत्नी को पांच लाख की मदद

Fri, 10 Jan 2020 07:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
tiger
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के बुधेलीनानकार गांव में 30 दिसंबर को बाघ के हमले में मारे गए लालबिहारी (65) की पत्नी लीलावती के बैंक खाते में डीएम के आपदा राहत कोष से पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि छह जनवरी को भेजी गई।
विज्ञापन

रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि 30 दिसंबर को बाघ ने गांव बुधेलीनानकार निवासी लालबिहारी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे में डीएम के आपदा राहत कोष से उनकी पत्नी लीलावती के बैंक खाते में पांच लाख की मुआवजा राशि छह जनवरी को भेजी गई और इससे पूर्व वन विभाग की ओर से पांच हजार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ परियोजना की ओर से 10 हजार, पलिया विधायक रोमी साहनी की ओर से 20 हजार रुपये की सहायता राशि लीलावती को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाघ के हमले में घायल हुए इसी गांव के निवासी रमेश पंडित (42) को भी दो लाख रुपये मुआवजा राशि दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ परियोजना की ओर से 10 हजार रुपये सहायता के रूप में रमेश पंडित के बेटे को भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed