फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger killed young man in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: खेत में चारा लेने गए युवक का बाघ ने किया शिकार, जंगल में पड़ा मिला अधखाया शव

Thu, 05 Oct 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 10:34 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ ने एक और इंसान को मार डाला। बेलरायां वन रेंज के कटठोहा गांव के समीप जंगल किनारे खेत में चारा काटने गए युवक को बाघ ने निवाला बनाया। युवक का अधखाया शव जंगल से बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Tiger killed young man in Lakhimpur Kheri
जंगल मार्ग पर चहलकदमी करता बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे इलाकों में बाघ के हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बेलरायां वन रेंज के कटठोहा गांव के समीप जंगल किनारे खेत में चारा लेने गए युवक का बाघ ने शिकार कर लिया। बुधवार देर रात युवक का अधखाया शव जंगल से बरामद हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव कट्टठौहा निवासी सुकई (38) बुधवार शाम चार बजे चरी को काटने के लिए बैरिया जंगल के किनारे स्थित अपने खेत गया था। देर रात जब वह वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसका अधखाया शव खेत के किनारे पड़ा मिला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम की कॉल और बैंक डिटेल से कई लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बरेली-प्रयागराज के कारोबारी और करीबी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पढुआ थाना इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेलरायां रेंजर भूपेंद सिंह ने बताया कि बाघ के पगचिन्ह मिले हैं। बाघ के हमले से सुकई की मौत हुई है। परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। 

Trending Videos

29 सितंबर यहां हुई थी घटना 

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे इलाके में 29 सितंबर को घटना हुई थी। यहां मजदूरी करने जा रहे गांव ग्रंट नंबर तीन निवासी राम मिलन (28) को बाघ ने मार डाला था। इस घटना के बाद बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए, लेकिन वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed