{"_id":"651e43bd56866fb0fd022ba6","slug":"tiger-killed-young-man-in-lakhimpur-kheri-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खेत में चारा लेने गए युवक का बाघ ने किया शिकार, जंगल में पड़ा मिला अधखाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खेत में चारा लेने गए युवक का बाघ ने किया शिकार, जंगल में पड़ा मिला अधखाया शव
Thu, 05 Oct 2023 10:34 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:34 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में बाघ ने एक और इंसान को मार डाला। बेलरायां वन रेंज के कटठोहा गांव के समीप जंगल किनारे खेत में चारा काटने गए युवक को बाघ ने निवाला बनाया। युवक का अधखाया शव जंगल से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
जंगल मार्ग पर चहलकदमी करता बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे इलाकों में बाघ के हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बेलरायां वन रेंज के कटठोहा गांव के समीप जंगल किनारे खेत में चारा लेने गए युवक का बाघ ने शिकार कर लिया। बुधवार देर रात युवक का अधखाया शव जंगल से बरामद हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव कट्टठौहा निवासी सुकई (38) बुधवार शाम चार बजे चरी को काटने के लिए बैरिया जंगल के किनारे स्थित अपने खेत गया था। देर रात जब वह वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसका अधखाया शव खेत के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम की कॉल और बैंक डिटेल से कई लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बरेली-प्रयागराज के कारोबारी और करीबी शामिल
विज्ञापन
सूचना पर पढुआ थाना इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेलरायां रेंजर भूपेंद सिंह ने बताया कि बाघ के पगचिन्ह मिले हैं। बाघ के हमले से सुकई की मौत हुई है। परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
Trending Videos
29 सितंबर यहां हुई थी घटना
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज जंगल से सटे इलाके में 29 सितंबर को घटना हुई थी। यहां मजदूरी करने जा रहे गांव ग्रंट नंबर तीन निवासी राम मिलन (28) को बाघ ने मार डाला था। इस घटना के बाद बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए, लेकिन वन विभाग की टीम को सफलता नहीं मिली।