{"_id":"647ab394a50315e12605e273","slug":"tiger-entered-house-at-midnight-made-cow-a-morsel-panic-in-village-for-eight-hours-in-lakhimpur-kheri-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद: आधी रात घर में घुसा टाइगर, गाय को बनाया निवाला; 10 घंटे तक रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद: आधी रात घर में घुसा टाइगर, गाय को बनाया निवाला; 10 घंटे तक रही दहशत
Sat, 03 Jun 2023 01:44 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:44 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में खौफ है। देर रात एक बाघिन रामपुर ढकैया गांव में स्थित एक घर में घुस गई। ग्रामीण कई घंटे दहशत में रहे।
विज्ञापन
घर में घुसा बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जनपद में दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ का आतंक जारी है। शुक्रवार रात मैलानी रेंज के रामपुर ढकैया गांव में एक बाघिन ने ग्रामीणों ने की नींद उड़ा दी। रात करीब एक बजे बाघिन गांव में घुस आई। इससे ग्रामीणों की नींद उड़ गई। बाघिन ने हमला कर गाय को मार डाला।
जब ग्रामीणों ने बाघिन को भगाने का प्रयास किया तो उन पर हमलावर हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाघिन की दहशत से सहमे लोग घरों में कैद हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम गांव में नहीं पहुंची। दहशत में ग्रामीणों ने जागकर रात काटी।
विज्ञापन
इस बीच बाघिन एक घर के अंदर घुस गई। सुबह सात बजे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को छतों पर रहने के लिए कहा। वन विभाग के निर्देश पर दुधवा के पशु चिकित्सक डॉक्टर दया और उपनिदेशक बफर जोन भी पहुंचे। बाघिन को पकड़ने का प्रयास किया गया।
वन विभाग से अनुमति मिलने पर बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने से पहले ही वह मर गई। बाघिन की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए उसका शव आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा। बता दें कि रामपुर ढकैया कस्बा बांकेगंज से सटी खंजनपुर पंचायत का गांव है। इलाके में पहले भी बाघ बाघिन देखे जा चुके हैं।