फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger captured in cage, crowd gathered to watch

Lakhimpur Kheri News: पिंजड़े में कैद हुआ बाघ, देखने वालों की लगी भीड़

Wed, 13 Nov 2024 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tiger captured in cage, crowd gathered to watch
मझगईं के चौखड़ा फार्म में पिंजड़े में कैद बाघ। संवाद
मझगईं। आतंक का पर्याय बना बाघ आखिरकार बुधवार को वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। पिंजड़े में बंधी बकरी के चक्कर में जैसे ही वह अंदर गया, कैद होकर रह गया। बाघ को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। पिंजड़े से दहाड़ते बाघ की आवाज सुनकर लोग सहमे हुए नजर आए। मझगईं रेंज लाकर बाघ का परीक्षण किया गया है, हालांकि देर शाम तक उसको कहां छोड़ा जाएगा, यह तय नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


28 अक्तूबर को चौखड़ा फार्म में किसान सोमा के यहां खेत में पानी लगाने के लिए नाली की सफाई करते समय मझगईं निवासी 25 वर्षीय बाबूराम को बाघ ने मार डाला था। इसके बाद करीब एक दर्जन बेसहारा गोवंशीय पशु बाघ का निवाला बने। जिस जगह बाघ ने बाबूराम को मारा था, वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में वन विभाग की तरफ से बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पांच बजे आखिरकार बाघ पिंजड़े में कैद हो गया। बाघ के कैद होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां लग गई। वन विभाग की टीम के साथ ही मझगईं थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी भी दलबल के साथ पहुंच गए और भीड़ को नियंत्रित किया। पिंजड़े में बांधी गई बकरी को बाघ ने कुछ मिनट में ही अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात की जा रही थी मॉनिटरिंग
इस बाघ को पकड़ने के लिए मझगईं रेंजर अंकित सिंह, डाॅ. दयाशंकर, तलहा हुसैन, वन दरोगा मनोज यादव, फॉरेस्ट गार्ड भूपेंद्र सिंह, वाचर कलाम लगातार दिन-रात मॉनिटरिंग कर रहे थे। नतीजा यह हुआ कि बाघ को आखिरकार पिंजड़े में कैद कर लिया गया। बाघ पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान पलिया रेंजर विनय कुमार, डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज समेत पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।

मझगईं के चौखड़ा फार्म में पिंजड़े में कैद बाघ। संवाद

मझगईं के चौखड़ा फार्म में पिंजड़े में कैद बाघ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed