{"_id":"657899f488bb972ec2055b08","slug":"tiger-came-on-kukra-bankeganj-road-created-stampede-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-10957-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कुकरा-बांकेगंज रोड पर आया बाघ, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कुकरा-बांकेगंज रोड पर आया बाघ, मची भगदड़
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला पश्चिम रेंज जंगल से निकला एक बाघ कुकरा-बांकेगंज रोड पर पहुंच गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। बाघ को रोड पर घूमते देख राहगीरों में भगदड़ मच गई।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे गोला पश्चिम रेंज के कलिंजरपुर जंगल से निकला एक बाघ जंगल से सटी कुकरा-बांकेगंज रोड पर पहुंच गया। बाघ को देखकर राहगीरों में भगदड़ मच गई। बाघ काफी देर तक सड़क के किनारे घूमता रहा। कुछ दूरी पर खड़े बाघ को देख एक राहगीर ने सड़क किनारे लगे पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ बरौंछा नाले की झाड़ियों में छिप गया। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघ दिखाई पड़ने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। राहगीरों और ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए।