फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks villagers guarding farm in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: फसल की रखवाली कर रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, गंभीर घायल

Sun, 26 Mar 2023 12:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Mar 2023 12:44 PM IST
सार

कोंधवा गांव निवासी अमर सिंह खेत में फसल रखवाली कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले बाघ ने अचानक हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Tiger attacks villagers guarding farm in Lakhimpur Kheri
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम बीट जंगल से सटे खेत में फसल रखवाली कर रहे कोंधवा गांव निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण अमर सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया। वहां मौजूद साथियों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल में छिप गया। बाघ के हमले में अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


गोला पश्चिम बीट अंतर्गत गोला-कुकरा जंगल मार्ग पर बड़ी नहर पुल के आगे शनिवार दोपहर करीब 11 बजे कोंधवा गांव निवासी अमर सिंह खेत में फसल रखवाली कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले बाघ ने अचानक हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। हमले में अमर सिंह के सिर, पीठ, कंधे, आंख और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने गंभीर घायल अमर सिंह को इलाज के लिए गोला सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल किया रेफर

उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। रेंजर गोला संजीव तिवारी का कहना है कि खेत की रखवाली करते समय अधेड़ पर हमला नहीं हुआ है बल्कि जंगल के एक किलोमीटर अंदर कंर्पाटमेंट वन में बाघ ने हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अमर सिंह जलौनी लकड़ी बीनने के लिए जंगल गया था। जहां मौजूद बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया। वन कर्मियों की टीम को घटनास्थल के आसपास बाघ के ताजे पगचिह्न मिले है, जबकि खेत के आसपास कहीं भी बाघ के पगचिह्न नहीं मिले।

डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि गोला पश्चिम रेंज जंगल के कंर्पाटमेंट वन में बाघ हमले में ग्रामीण के घायल होने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम गठित कर बाघ की निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दुबारा बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed