फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks laborer who went to pluck sugarcane leaves

Lakhimpur Kheri News: गन्ने की पत्ती तोड़ने गए मजदूर पर बाघ ने किया हमला

Thu, 03 Oct 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks laborer who went to pluck sugarcane leaves
पलिया अस्पताल में बाघ के हमले में घायल इसरार। संवाद
संपूर्णानगर। वन रेंज संपूर्णानगर की कबीरगंज बीट में गन्ने की पत्ती तोड़ने गए पीलीभीत जिले के हजारा थाना के गांव नरसौहा निवासी 50 वर्षीय मजदूर इसरार शाह (50) पुत्र बंधा शाह पर बुधवार सुबह करीब सात बजे बाघ ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण आ गए और शोर मचाया। शोर सुनकर बाघ भाग गया। सूचना पर वन रेंज की टीम घटनास्थल पहुंची। बाघ के पगचिह्न देखे गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसरार शाह गांव के ही तबारक के यहां मजदूरी करता है। घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया।
विज्ञापन

रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बाघ के पगचिह्न मिले हैं। टीम को बाघ की निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
-----------

नयागांव के पास देखा गया बाघ, पगचिह्न भी मिले
मोहम्मदी। शाहपुर राजा-मोहम्मदी मार्ग से करीब एक किलोमीटर दूर नयागांव चौराहे के पास बुधवार सुबह बाघ देखा गया। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जुटी। वन विभाग को सूचना दी। निगरानी में बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 9:30 बजे एक बाइक सवार मोहम्मदी की ओर जा रहा था। उसने बाघ को सड़क पार करते हुए देखा। बाइक सवार ने गांव पहुंचकर बाघ की चहलकदमी के बारे में जानकारी दी। राहगीरों का आना-जाना बंद कर दिया और ग्रामीणों की भीड़ चौराहे पर पहुंच गई। सड़क पर शाहपुर राजा की ओर पुलिया के थोड़ा खून भी पड़ा दिखा।

सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। केला और खाली पड़े खेत में पगचिह्न देखे गए। वन विभाग की टीम में वन रक्षक नरेंद्र वर्मा, रोहित श्रीवास्तव, मोहम्मद उमर, मित्र पाल सिंह तोमर, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

पलिया अस्पताल में बाघ के हमले में घायल इसरार। संवाद

पलिया अस्पताल में बाघ के हमले में घायल इसरार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed