फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacks cattle herd, villagers panic

Lakhimpur Kheri News: मवेशियों के झुंड पर बाघ का हमला, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 13 Jun 2024 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks cattle herd, villagers panic
बाघ के पगचिन्ह।
बांकेगंज। हरदुआ गांव में आबादी से सटे खेत में चर रहे मवेशियों के झुंड पर बाघ ने हमला कर दिया। पालतू भैंस को मार डाला। जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे हरदुआ और ढाका गांव के चरवाहे बुधवार दोपहर पालतू पशुओं को खेत में चराने ले गए थे। इस दौरान बरौंछा नाला से निकले बाघ ने झुंड पर हमला कर दिया। हमले में हरदुआ गांव निवासी राजाराम की पालतू भैंस की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि पूरनपुर गांव के व्यक्ति की गाय घायल हो गई।
विज्ञापन

बाघ भैंस को खेत से घसीटकर झाड़ियों में ले गया। आबादी के पास बाघ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घटनास्थल से कुछ दूरी पर भैंस का अधखाया शव और ताजे पगचिह्न मिलने पर बाघ हमले की पुष्टि की। वन कर्मियों की टीम ने भैंस के शव को जमीन में दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि मवेशियों के झुंड पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। बाघ दोबारा दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed