{"_id":"690a36199a80a7fdc30a67df","slug":"tiger-attacks-and-kills-cow-in-basantapur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-160188-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बसंतापुर में फिर बाघ ने गाय पर हमला कर मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बसंतापुर में फिर बाघ ने गाय पर हमला कर मार दिया
Tue, 04 Nov 2025 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
पलिया के बसंतापुर के खालेपुरवा गांव के खेत में बाघ के पैरों के निशान। स्रोत : ग्रामीण
पलियाकलां। बसंतापुर कलां के खालेपुरवा गांव में एक बार फिर से बाघ ने अपनी आमद दर्ज कराई। एक गाय पर हमला कर उसे मार दिया। बाघ का पिछले करीब दस दिनों में यह गोवंश पर तीसरा हमला है।
सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर गश्त भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों से सतर्क रहने के साथ ही हिंसक वन्यजीव दिखने पर त्वरित सूचना वन विभाग को देने की बात कही गई है। बसंतापुर कलां के मजरा गांव खालेपुरवा में रामू पुत्र मोतीलाल के घर के पास बनी घारी में बंधी गाय को बाघ ने हमला कर मार दिया।
बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने वन विभाग मझगईं को मामले की सूचना दी। इसके बाद रेंजर अंकित कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। रेंजर ने बताया कि सोमवार रात से वन विभाग की टीम लगी हुई है और बाघ के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
सुबह भी टीम लगा दी गई है और बाघ की लोकेशन के लिए हाथियों की भी मदद ली जाएगी। बताया कि पहले से ही पांच कैमरे व दो पिंजरा लगा रखे गए हैं। फिर भी बाघ कैमरे की नजरों से गायब होते हुए गोवंशों पर हमला कर रहा है, बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने की कवायद की जाएगी।