फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger attacked by a boy harvesting wheat crop

गेहूं की फसल काट कर रहे बालक पर बाघ का हमला

Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacked by a boy harvesting wheat crop
परिवारीजन के शोर मचाने पर बालक को छोड़कर जंगल में घुसा बाघ
विज्ञापन

बांकेगंज। जंगल से सटे खेत में परिवार के साथ गेहूं की फसल काट रहे बालक पर नदी किनारे बैठे बाघ ने हमला कर दिया। परिवारीजन के शोर मचाने पर बाघ बालक को छोड़कर नदी की झाड़ियों में घुस गया। बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराए गए बालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की सीमा से सटे बांकेगंज ब्लॉक की पंचायत डाटपुर ग्रंट के पसियापुर गांव निवासी राजीव कुमार का पुत्र सुधीर कुमार (12) अपनी मां सोनी देवी, ताई मीरा देवी और बहन रोशनी देवी के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे कठिना नदी से सटे खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इस दौरान खेत से सटी नदी की झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने सुधीर पर अचानक हमला कर दिया। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिवार के शोर मचाने पर बाघ सुधीर को छोड़कर फिर नदी की झाड़ियों में घुस गया। शोर-गुल की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन बाघ का कहीं पता नहीं चल सका। बाघ के हमले में सुधीर के चेहरे और पीठ में गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों की सूचना पर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट के फॉरेस्टर राजेंद्र वर्मा वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर बताया कि बालक पर बाघ का हमला मोहम्मदी रेंज की सहजनियां बीट में हुआ है। घटनास्थल के आसपास घास और झाड़ियां होने पर बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशतजदा महिलाएं बोलीं, कैसे होगी फसल की कटाई
बालक पर बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। बाघ के हमले के दौरान बालक की मां और परिवार की अन्य महिलाएं उसके साथ में मौजूद थीं। इन महिलाओं का कहना है कि गेहूं की फसल पककर तैयार है। बाघ आए दिन खेतों में चहलकदमी करते दिखाई देते हैं। ऐसे में ग्रामीण अपनी फसल की कटाई कैसे करेंगे, यह सोचकर उनकी नींद उड़ी हुई है।

मोहम्मदी रेंज की सहजनियां बीट में एक बालक पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम घटनास्थल पर रवाना की गई है। लोगों से अपील है कि वे फसल की कटाई करने समूह में शोर मचाते हुए जाएं। खेतों पर काम करते समय शोरगुल बनाए रखें। कोई म्यूजिक भी तेज आवाज में बजा सकते हैं। खेतों में बाघ दिखलाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
- मोबीन आरिफ, रेंजर, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, मोहम्मदी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed