फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Thunderstorms can blow only with strong wind

तेज हवा के साथ ही चल सकती है आंधी

Mon, 02 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms can blow only with strong wind
प्रतीकात्मक
आज और कल 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती है आंधी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी और लू के बीच मौसम ने बदलाव की दस्तक दी है, जिससे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। तीन मई तक तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे बिजली व्यवस्था पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं, क्योंकि तेज हवा व आंधी से बिजली आपूर्ति चरमरा सकती है।

जनपद में कई दिन से गर्म हवा चल रही है, जिससे तापमान भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार ने बताया कि मौसम विभाग ने दो से तीन मई तक तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। दो और तीन मई को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। इसका असर लखीमपुर खीरी समेत पड़ोसी जनपदों में भी दिखेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी कड़क सकती है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed