{"_id":"574339414f1c1bb4156915cb","slug":"thundered-against-the-administration-surtnagr-the-intersection-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के खिलाफ गरजे सूरतनगर के कटान पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के खिलाफ गरजे सूरतनगर के कटान पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां खीरी।
Updated Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
- तेज आंधी-पानी में तहस-नहस हुए घर
- घरों में भरा पानी, राशन व अन्य सामान हुआ बर्बाद
- गांव में प्रदर्शन कर की लोहिया आवास दिलाने की मांग
आंधी-बारिश से तबाह हुए सूरतनगर के कटान पीड़ित भड़क उठे। सोमवार को कटान पीड़ितों ने गांव में ही प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। वह लोग प्रशासन से लोहिया आवास दिलाने की मांग कर रहे थे।
सोमवार की सुबह तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे ज्यादा नुकसान गांव सूरतनगर के कटान पीड़ितों के घरों को हुआ है। प्रशासन ने द्वारिका भट्ठे के पास इन कटान पीड़ितों को बसाया है। निचली भूमि होने के कारण पीड़ितों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया तथा तेज आंधी से उनके घर तहस-नहस हो गए। पानी भरने से घर में रखा राशन आदि सामान बर्बाद हो गया। इससे लोगों में रोष है। तालाब में तहसील प्रशासन द्वारा बसाए जाने का आरोप लगाते हुए कटान पीड़ितों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गड्ढों की जगह को पटवाने और लोहिया आवास दिलाए जाने की मांग की है। गांव निवासी महेंद्र सिंह, मीना, मुन्नीदेवी, निर्मल, नंदकिशोर, बसंत, कल्पाती सहित आदि ने बताया कि तहसील प्रशासन ने जमीन आवंटित करते समय इसे पटवाकर ऊंचा करने की बात कही थी, लेकिन आज तक पटवाया नहीं गया, जबकि कटान पीड़ित मजदूरी करके पैसा इकट्ठा कर खुद ही इसको थोड़ा बहुत पटवा रहे हैं।