{"_id":"652bcfbfdbeaa749e50bc1b8","slug":"thugs-cheated-with-a-man-in-the-name-of-holiday-package-in-lakhimpur-kheri-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगे 1.51 लाख रुपये, पीड़ित ने पांच आरोपियों पर कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगे 1.51 लाख रुपये, पीड़ित ने पांच आरोपियों पर कराई रिपोर्ट
Sun, 15 Oct 2023 05:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:10 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में एक व्यक्ति से हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगी कर ली गई। ठगों ने 1.51 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। बाद में टालमटोल करने लगे और अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लखीमपुर खीरी में ठगों ने शहर के नौरंगाबाद निवासी शैलेंद्र प्रताप को हॉलीडे पैकेज के नाम पर 1.51 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सदस्यता के फायदे गिनाकर क्लब विस्ताना वेकेशन के खाते में रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 16 जून को कई बार फोन करके उन्हें होटल लैंडमार्क बुलाया गया। जहां रिजवी, अपर्णा और चंदन ने क्लाब विस्ताना वेकेशन के हॉलीडे पैकेज के बारे में बताया। क्लब की सदस्यता के फायदे गिनाए।
विज्ञापन
डाक से भेजी थी टूलकिट
सदस्यता के लिए उसने विस्ताना क्लब के खाते में 1.51 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद डाक से एक टूलकिट भेजी गई। शैलेंद्र ने बताया कि टूलकिट मिलने के बाद उन्होंने सितंबर में केरल घूमने का प्लान बनाया और कंपनी की मेल आईडी पर प्रोग्राम भेजा। उधर से टालमटोल की जाने लगी।
विज्ञापन
संदेह होने पर जब सख्ती से बात की तो सभी आरोपियों ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए। आरोपी कई लोगों को ठग चुके हैं। गुवाहाटी में इस ग्रुप के कुछ लोगों के पकड़े जाने की सूचना भी मिली है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिजवी खान, चंदन, अपर्णा व दो अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।