फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three youths traveling in car died due to collision with unknown vehicle

Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत

Sun, 23 Feb 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three youths traveling in car died due to collision with unknown vehicle
भीखमपुर चौराहे के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
भीखमपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से शनिवार देर रात कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। कार सवार हरिद्वार से लौट रहे थे।
विज्ञापन

कस्बे के चौराहे पर कस्ता की तरफ से आ रही आल्टो कार को लखीमपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार 50 मीटर दूर सड़क किनारे रखे खोखे के पास जा गिरी। मितौली पुलिस और ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर गंभीर घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन डायल 112 और एंबुलेंस से चारों घायलों को गोला सीएचसी ले जाया गया।
चिकित्सकों ने विपिन कुमार वर्मा (35) पुत्र राम कुमार वर्मा निवासी ग्राम ककलापुर थाना हैदराबाद, नवनीत कुमार वर्मा उर्फ सतीश (32) पुत्र श्रीराम वर्मा निवासी भारत भूषण काॅलोनी गोला व पंकज वर्मा (27) पुत्र शिव कुमार निवासी सिसावां कलां को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीलीभीत निवासी चालक सुनील को राममूर्ति अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर आए दिन होते हैं हादसे
भीखमपुर। चौराहे पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। 24 सितंबर 2024 को अज्ञात वाहन की टक्कर से आजमगढ़ के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी कानपुर के छात्र अश्वनी यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। वहीं बीती दो जनवरी को कस्बे के किसान अनिल कुमार त्रिवेदी को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसे तो महज बानगी है, अब तक कई लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। यह चौराहा रात को डेंजर जोन बन गया है।
--------------------------

चौराहे पर मितौली पुलिस की तरफ से दो माह पहले ड्रम रखवाए गए थे। जिनको तेज वाहनों ने दो बार टक्कर मारकर हटा दिया। स्थायी तरीका निकाला जाए, ताकि हादसे बंद हो सकें।
कुलदीप त्रिवेदी, होटल संचालक
--------------------------
जब तक प्रशासन की ओर से चौराहे पर निकलने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगाई जाएगी, तब तक हादसे होना नहीं बंद होंगे।
सुधाकर बाजपेई, युवा भाजपा नेता
--------------------------
टक्कर की आवाज बहुत तेज थी। हम लोग समझ ही नहीं पाए। बाद में हादसे का पता चला। चौराहे के पास रहने वाले अतुल कुमार द्विवेदी, संदीप त्रिवेदी समेत कई लोग डिवाइडर बनाने की मांग कर रहे हैं। डिवाइडर बनने से हादसे रुकेंगे।
पवन कुमार मिश्रा, दुकानदार

भीखमपुर चौराहे के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

भीखमपुर चौराहे के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

भीखमपुर चौराहे के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

भीखमपुर चौराहे के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

भीखमपुर चौराहे के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

भीखमपुर चौराहे के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed